सादाबाद 13 अप्रैल । क्षेत्र के रसगवां-आरती मार्ग पर रविवार रात प्रकाश नगर निवासी सचिन सिसोदिया को गोली मार दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की, जिससे गोली उनकी बाजू में लगी। घायल सचिन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सचिन सिसोदिया पुत्र ओम प्रकाश सिसोदिया अपने पैतृक गांव रसगवां से बाइक पर सादाबाद लौट रहे थे। रसगवां और आरती गांव के बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया। गोली लगने से सचिन बाइक से गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सहपऊ थाना पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, बाजू में गोली लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण युवक को आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने के बाद ही घटना की तह तक पहुंचा जा सकेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का एक जवान घायल
April 13, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : सड़क दुर्घटना में पीआरडी का
April 13, 2026
पत्रकार हत्याकांड में एक और मुठभेड़, 25-25
April 13, 2026
मुरसान : बाइक सवार को टक्कर मारने
April 13, 2026
सासनी : निनामई में भागवत कथा का
April 13, 2026
सासनी : विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु
April 13, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में
April 13, 2026
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक में धर्मांतरण
April 13, 2026
Weather
Hathras
11:10 pm,
Apr 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























