Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अप्रैल । शहर के प्रतिष्ठित सेठ पीसी बागला (पीजी) कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा महाविद्यालय में स्ववित्त-पोषित योजना के तहत संचालित नौ प्रमुख विषयों को स्थायी संबद्धता प्रदान करने के लिए पैनल की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 से कैंपस में ‘बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस’ (B.Lib) का नया पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस निर्णय से हाथरस और आसपास के क्षेत्रों के उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और अब तक उन्हें इसके लिए बाहर जाना पड़ता था। अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि स्नातक स्तर पर बीबीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के साथ-साथ परास्नातक स्तर पर एमए (शिक्षाशास्त्र, सैन्य अध्ययन) और एमएससी के पांचों विषयों (भौतिक, रसायन, जन्तु, वनस्पति विज्ञान एवं गणित) की स्थायी संबद्धता का औपचारिक आदेश विश्वविद्यालय से जल्द ही प्राप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय परिसर को आधुनिक बनाने के क्रम में क्रीड़ा स्थल पर एक भव्य वातानुकूलित (AC) हाईटेक ऑडिटोरियम का निर्माण भी कराया जाएगा। इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रबंध समिति द्वारा चार सदस्यीय विशेष समिति का गठन कर दिया गया है। इन नई शैक्षणिक उपलब्धियों और बुनियादी ढांचे के विकास से बागला कॉलेज जिले के शिक्षा जगत में अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page