Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 12 अप्रैल । क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला बाबू के गांव नोहरा, चमरपुरा के निकट रविवार दोपहर को बिजली लाइन में फाल्ट होने से खेत में रखी फसल में आग लग गई। हालांकि, किसानों और ग्रामीणों की सूझबूझ से लाखों रुपये की गेहूं की फसल और पास में पडा भूसा जलने से बच गया। किसान सचिन कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह मजूदरों के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड पर बिजली के लट्ठे के तारों में अचानक फाल्ट हो गया। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति को बंद कराया और मजदूरों के साथ पानी लेकर आग को बुझाया। उनका कहना है कि अगर वह और उनके मजदूर खेत पर मौजूद नहीं होते तो लाखों का नुकसान हो जाता। उनकी गेहूं की फसल और पास रखा भूसा पूरी तरह जलकर राख हो जाता।सचिन का कहना है कि आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी के हाथों में पानी की बाल्टियां और केन थीं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग से कई बार हाई टेंशन लाइन के जर्जर तारों को बदलने की शिकायत की जा चुकी है। ये तार 20 साल से भी ज्यादा पुराने हैं और बदले नहीं गए हैं। इनमें आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। गांव जटोई के लिए जाने वाली यह मुख्य विद्युत लाइन लोड नहीं झेल पाती और इसके तार भी झूलते रहते हैं, जिससे खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इस घटना में किसान की 14 बीघा फसल जलने से बच गई, लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द तारों को बदलने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page