Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 दिसंबर । जिला हाथरस टेंट, लाइट, केटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा गाजियाबाद के डायमंड एंबिएंस बैंकेट हॉल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में श्री अशोक चावला का भव्य स्वागत किया गया। अवसर था अशोक चावला जी का छठी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाना, जिसे लेकर व्यापारी समाज में भारी उत्साह देखा गया। हाथरस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अशोक चावला की छवि वाली विशेष एलईडी तस्वीर, मोतियों की माला और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्हें पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गाजियाबाद टेंट एसोसिएशन के संयुक्त महामंत्री श्री मुकेश त्यागी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल मित्तल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह ओलक का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाथरस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अवधेश पंडा, प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री मुरारी लाल पचौरी, सक्रिय सदस्य रामसरन नरूला, राकेश कुमार सक्सेना उर्फ काके बाबू, मदनगोपाल वार्ष्णेय और अजय कुमार सिंह सहित अनेक व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page