Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अप्रैल । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘नेकी की दुकान’ के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर का भव्य समापन हो गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए इस शिविर में कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। शिक्षा के प्रति इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने घोषणा की कि विद्यार्थियों के हित में यह अभियान पुनः 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट और अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था के इस प्रयास की नगरवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page