Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मार्च । हाथरस के सासनी-इगलास मार्ग पर पिछले गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 16 वर्षीय बालिका रिया का बुधवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। रिया छौड़ा गांव की निवासी थी। उसके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह हादसा सासनी-इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के पास हुआ था। एक तेज रफ्तार टेंपो और लोडर के बीच हुई टक्कर में टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में रिया और उसकी मां सोनम (पत्नी रवि) भी शामिल थीं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ में उपचार के दौरान रिया की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज की उम्मीद में जयपुर ले गए, जहां बुधवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। रिया के निधन की खबर मिलने के बाद से उसके परिवार में मातम छा गया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page