Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपनी बहन को बहला कर ले जाने का आरोप में एक अन्य युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी 26 वर्षीय बहन को सुरजीत गौतम नामक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। तहरीर में बताया है कि उसकी बहन को सुरजीत गौतम ने 31 मार्च को दोपहर 12 बजे ले गया है। उसने बताया है कि उसके फोन से भी बात हुई है, तो तभी से आजकल लाने की बात कर रहा है, लेकिन आज तक उसकी बहन घर वापस नहीं आई है। युवक ने अंदेशा जताया है कि उसकी बहन के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page