Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 08 अप्रैल । एटा रोड स्थित गांव गढ़िया इकबालपुर के पास मंगलवार रात दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही एक प्राइवेट डीलक्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से बाग़वाला (एटा) निवासी गौरव और उनकी पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ जे.एन. अस्थाना और पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके घर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page