
हाथरस 08 अप्रैल । नगर पंचायत मैन्डू में सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी और एसडीएम सासनी नीरज शर्मा ने मनोनीत सभासद महेश चंद्र वर्मा, संजीव अग्रवाल एवं मुंशीराम चटावाले को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक ने सभी मनोनीत सदस्यों से नगर के विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमोद मदनावत, समाजसेवी कुशल पाल सिंह उर्फ बिल्लू भैया, अनिल सेंगर, पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ, गौरव पाठक और मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

























