
हाथरस 07 अप्रैल । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास युवकों ने चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर सेल्फी-स्टंट किए, जिसका वीडियो प्रसारित हुआ। तेज रफ्तार वाहनों के बीच की यह हरकत बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर सेल्फी लेने और स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित युवाओं का चालान काटा। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





















