Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मार्च । दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक बार फिर नोएडा रीजन के लिए “डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर” (डीटीसी) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि जे.के. अग्रवाल इससे पूर्व सितंबर 2023 से इस पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षकों के प्रशिक्षण में दिए गए विशेष योगदान को देखते हुए बोर्ड ने उन पर पुनः भरोसा जताया है। एक सुखद संयोग यह भी है कि जिस 23 सितंबर को उन्होंने पहली बार यह कार्यभार संभाला था, उसी दिन उनका जन्मदिवस भी होता है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए जे.के. अग्रवाल ने जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षक वर्ग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल की सफलता में सभी का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे जनपद के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अधिगम के अवसर प्राप्त हुए। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों को नवीन शैक्षिक तकनीकों और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे हाथरस जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page