Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी ली और अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। डूडा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), काशीराम आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थियों के आवास सत्यापन का कार्य किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए। रेहड़ी-पटरी वालों को स्वरोजगार के लिए नियमित रूप से ऋण उपलब्ध कराया जाए। पीएमएवाई 2.0 योजना के लंबित आवेदनों का समन्वय स्थापित कर तत्काल निस्तारण किया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी जिला पूर्ति कार्यालय और स्टोर रूम पहुंचे। उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के कार्य विभाजन और अवकाश के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। स्टोर रूम में अनावश्यक सामग्री और अव्यवस्था देख उन्होंने निर्देश दिए कि निस्प्रोज्य (कबाड़) सामग्री का तत्काल निस्तारण कराया जाए। कार्यालय और स्टोर रूम में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी पत्रावलियों को अपडेट कर व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि शासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। उन्होंने सभी को समय से कार्यालय उपस्थित रहने और जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित संबंधित पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page