Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मार्च । देश भर में विभिन्न चिटफंड कंपनियों और ठगी का शिकार हुए जमाकर्ताओं के हक की लड़ाई अब तेज हो गई है। ‘ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार’ संगठन के मुखिया मदन लाल आजाद के नेतृत्व में गठित ‘राष्ट्र रक्षक टीम’ ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। संगठन द्वारा हाथरस के सांसद अनूप बाल्मीकि के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया और बड्स एक्ट-2019 (BUDS Act-2019) को सख्ती से लागू कराने और गरीबों का डूबा पैसा वापस दिलाने की मांग की। आज अलीगढ़ रोड स्थित हाथरस तहसील पर सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए दयानतपुर स्थित भाजपा सांसद कार्यालय पहुँचें और अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना है ताकि बड्स एक्ट-2019 के प्रावधानों के तहत ठगी गई राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो सके। मदन लाल आजाद ने दिन-रात मेहनत कर निवेशकों के हितों के लिए इस राष्ट्र रक्षक टीम को मजबूत किया है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की है कि वे तन, मन और धन से संगठन को सहयोग दें ताकि ठगी के खिलाफ यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page