
हाथरस 23 मार्च । शहर की सामाजिक संस्था ‘युवा जोश चैरिटेबल सोसायटी’ द्वारा जामा मस्जिद चौराहा स्थित भारत कलर लैब पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) एवं संरक्षक रमन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों और नगरपालिका चेयरमैन श्वेता चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रतीक चिन्ह और दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान
समारोह के दौरान अतिथियों को पारंपरिक तरीके से फूल-मालाएं पहनाई गईं और दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आर.सी. गोला, संजय सक्सेना, सुनीता वर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय और जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान संस्था की महिला टीम ने नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का विशेष अभिनंदन किया।
जमीनी स्तर पर विकास कार्य करना प्राथमिकता: विवेक गुप्ता
नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय एवं संरक्षक रमन गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए शहर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित, हेमंत गुप्ता, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, हर्ष, देव उपाध्याय, नरेंद्र वार्ष्णेय, राघव, सचिन, कुनाल, हरिराम वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वर्मा, राहुल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय के साथ ही महिला टीम से हिमानी, छवि, तान्या वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।


























