Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । मीतई बाईपास पर स्थित एक प्लाट पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्लाट मालकिन राधा शर्मा और उनके पति महेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी पंकज धवरैय्या और उनकी माता मन्जू शर्मा ने उनके प्लाट की बाउन्ड्रीवाल तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के अनुसार, पंकज धवरैय्या और उनकी माता मंजू शर्मा ने प्लाट की चौड़ाई लगभग एक फुट बढ़ाकर लोहे के पिलर कंक्रीट में खड़े कर दिए हैं। जब प्लाट मालकिन और उनके पति विरोध करने पहुंचे तो आरोपितों ने मारपीट करने की धमकी दी और कहा कि यह प्लाट तो हमने रास्ता बना दिया है। महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह डर के कारण थाने आए हैं और पुलिस से अपने जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने उनके प्लाट पर अवैध कब्जा कर लिया है और वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page