सिकंदराराऊ (हसायन) 05 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत सिकंद्राराऊ-जलेसर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। गाँव जरैरा के निकट नहर पुल के पास चंबल बालू से भरा एक 18 चक्का ट्रक (ट्रेलर) असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे एक 18 चक्का ट्रक चंबल की बालू भरकर जलेसर की ओर से सिकंद्राराऊ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक जरैरा नहर पुल के समीप पहुँचा, सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। भारी भरकम वाहन असंतुलित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे की ओर पलट गया। ट्रक के पलटते ही तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जरैरा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारू कराया। ट्रक पलटने से बालू सड़क किनारे फैल गई, लेकिन किसी राहगीर या ग्रामीण के इसकी चपेट में न आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
10:42 pm,
Apr 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















