Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अप्रैल। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कालोनी में अधिवक्ता के बेटे ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। किसी बात को लेकर अधिवक्ता के बेटे और युवक के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अधिवक्ता के बेटे ने युवक की पीट पीट पर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ रोड स्थित विवेकानंद नगर में आज सुबह एक वकील के घर के अंदर एक युवक लहुलुहान हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी वकील तरुण शर्मा को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अनुराग ज्योति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह आरटीआई एक्टिविस्ट भी था और पिछले कुछ समय से शराब का सेवन करने लगा था। वह अक्सर शहर के शेल्टर होम में रहता था और नशे की हालत में घूमता रहता था। पुलिस के अनुसार, अनुराग ज्योति के परिवार के लोग यहां नहीं रहते हैं। पुलिस उनसे संपर्क साधने का प्रयास कर रही है ताकि आगे की जांच की जा सके। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page