Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में रविवार को प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पवित्र पर्व ‘ईस्टर’ पूरे रूहानी उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर चर्च परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और ताजे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तड़के 4:30 बजे ‘डॉन सर्विस’ (भोर की आराधना) के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व रेवरेन्ट नथेनियल दास ने किया। उन्होंने कलीसिया को प्रभु भोज ग्रहण कराते हुए पुनरुत्थान का संदेश साझा किया। मुख्य वक्ता सेंट जेम्स स्कूल, एटा की प्रिंसिपल श्रीमती योग्यता प्रसाद ने अपने प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शांति और प्रेम का मार्ग बताया। इस अवसर पर चर्च के बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर आधारित एक जीवंत नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। भक्तिमय संगीत और मसीही गीतों से वातावरण स्वर्गिक प्रतीत हो रहा था। आराधना के पश्चात सामूहिक प्रेम भोज (ब्रंच) का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अनुरोध लाल, खजांची आशीष लाल, सलेश चांद बाबू, सुप्रिया दास, ममता दास सहित यूथ टीम और समस्त सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page