
हाथरस 02 अप्रैल । थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की देर रात मेले के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। राजपुर गांव में कल रात मेला लगा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में महिलाएं भी शामिल हो गई। मारपीट के कारण मेले में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मारपीट में धर्मेंद्र, विष्णु, मोरमुकुट और नीरज सहित कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।






















