Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 02 अप्रैल । कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव एवं प्राकट्योत्सव समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर में अंजनी लाल की प्रतिमा पर देशी घी से निर्मित केसरिया सिंदूर अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर बृजधाम वृंदावन और बरसाना से आए रासमंडल राधे-राधे जय श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने अपनी मधुर भजनों और प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कलाकारों द्वारा निकाली गई भव्य नगर भ्रमण पदयात्रा का कस्बे के विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान बांण तिराहा पर सभासद अंकुर शर्मा ने और मोहल्ला अहीरान में चेयरमैन भागवती देवी यादव के पुत्र सुभाष यादव ने कलाकारों व समिति पदाधिकारियों का अंग वस्त्र एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया। जन्मोत्सव के इस पावन पर्व पर मोहल्ला अहीरान माता पथवारी, छोटी पथवारी और मुख्य बाजार सहित मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को चना, हलवा और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में विनय कुमार अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, सेठ ओमप्रकाश यादव, मुकुल भारद्वाज, मनोज कुमार गुप्ता, राहुल भारद्वाज, अमित भारद्वाज, जगत भारद्वाज, विष्णु वार्ष्णेय, संजय कुमार वर्मा, सुरेश सविता, मनीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मौनी शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद गुप्ता और पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश माहौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page