सिकंदराराऊ (हसायन) 01 अप्रैल । कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित चित्रगुप्त मंदिर के निकट ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार, 1 अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के सानिध्य में भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालकों, शिक्षकों और अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्या की देवी की स्तुति की। हवन के दौरान भगवान विष्णु और माँ सरस्वती की आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुँचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और उत्साहवर्धन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक व नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव, पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव, सीमा यादव और संतोष यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सुशावली में हुआ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन,
April 1, 2026
सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी
April 1, 2026
नगर पालिका में एंटी करप्शन टीम का
April 1, 2026
आगरा रोड पर अनियंत्रित ईको वैन बंबे
April 1, 2026
बिशुनदास हत्याकांड : फौजी बेटे ने एसपी
April 1, 2026
हाथरस में छत से गिरकर घायल हुआ
April 1, 2026
गृह क्लेश से तंग 35 वर्षीय महिला
April 1, 2026
Weather
Hathras
9:27 pm,
Apr 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























