
हाथरस (मुरसान) 22 मार्च । सादाबाद मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया है। जिसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ उपचार के लिए भेजा गया है। मुरसान के गांव रामगढ निवासी अरमान पुत्र इदू के परिजनों ने बताया कि अरमान शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने काम से मुरसान गए थे और वापस लौट रहे थे। पटा खास गांव के एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अरमान को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।


























