
हाथरस 22 मार्च । थाना हाथरस गेट के न्यू विष्णुपुरी कालोनी निवासी उदयवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि नौ मार्च की रात वे अपनी कार से रुहेरी से घर लौट रहे थे। तभी मंडी से नगला अलगर्जी मार्ग पर मुड़ते ही चार अज्ञात युवकों ने लोहे की राड से गाड़ी का शीशा तोड़ा और तमंचे से फायरिंग की। हमलावर दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार थे। उदयवीर जान बचाकर भागे और उसी दिन हाथरस गेट थाने में प्रार्थना-पत्र दिया। आरोप है कि मुकदमा नहीं हुआ। थाना प्रभारी पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए उदयवीर ने एसपी से मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस ने अभियाेग पंजीकृत कर लिया है।

























