Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी कैलाश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि नौ मार्च को पड़ोस की खाला नामक महिला व प्रेमचंद, असलम, अनुज आदि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर बंधक बनाकर ले गए। आरोप है कि वे घर से करीब 10 लाख के जेवर सोने की चेन, चार अंगूठी, दो पाजेब और एक लाख रुपये नकद भी ले गए। कैलाश का कहना है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, पर आरोपितों को नामजद नहीं किया गया और सही धाराएं नहीं लगीं। वह दो बच्चों के साथ बेसहारा है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कोतवाल को तत्काल अभियोग पंजीकृत कर बरामदगी के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page