Hamara Hathras

Latest News


सासनी 22 मार्च । सासनी के गांव लौहर्रा की किरन देवी ने बताया कि चार मार्च की शाम जब परिवार भोजन कर रहा था, तभी रंजिश में पड़ोसी नेत्रपाल, अर्जुन, अमितपाल उर्फ भूरा, गौरव, कालू, विपिन उर्फ खंजन, संजू, सुभाष और भूपेंद्र आदि अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आए। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। बच्चों सहित कई लोग घायल हुए, दरवाजे-जंगले टूट गए। 112 पर सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित गाली-गलौज करते भागे, धमकी दी कि अगली बार जान से मार देंगे। पुलिस ने हेमंत, त्रिपुरारी उर्फ भूरा और तरुण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता ने घटना की वीडियो रिकार्डिंग होने की बात कही और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page