
हाथरस 31 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजन के अनुसार पूनम देवी को पेट दर्द की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें इंजेक्शन लगाया गया और बाद में घर भेज दिया गया। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद घबराए परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में मातम छा गया और अस्पताल परिसर में ही परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।






















