Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मार्च । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली ‘शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा’ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतेंदुपाल सिंह सेंगर व प्रहलाद सिंह सिसोदिया द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि संचालन मनोज सिसोदिया (एडवोकेट, प्रधान परसारा) ने किया।

शोभायात्रा के लिए टीम का गठन

बैठक में शोभायात्रा के भव्य और व्यवस्थित आयोजन के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। अनिल कुमार सिसोदिया को अध्यक्ष, संदीप सिसोदिया को संयोजक तथा जोगेंद्र सिंह सिकरवार को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अमित पौरुष, रजत ठाकुर, नरेश प्रधान, भीकम सिंह चौहान, सचिन सिसोदिया, हरीश सेंगर, देवेंद्र तोमर, सोनू ठाकुर, छोटू राणा और भानु प्रताप चौहान को भी सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तुलसी भवन से शुरू होगी भव्य यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप शोभायात्रा 09 मई को स्थानीय तुलसी भवन से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह भव्य यात्रा श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न होगी। वक्ताओं ने कहा कि यह शोभायात्रा क्षत्रिय समाज की एकजुटता और महाराणा प्रताप के स्वाभिमान व वीरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरी सिंह राणा, भीकम सिंह चौहान, नवीन प्रताप सिंह, प्रमोद सिसोदिया, गुड्डू सिंह, भंवर सिंह, लीला पुंडीर, मुन्ना सिंह पुंडीर, आकाश पौरुष, गुड्डू पौरुष, संजय राणा, मतेंद्र सिंह सिसोदिया, योगेंद्र गहलौत, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र पौरुष, संदीप पुंडीर, सुरेश ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, कान्हा ठाकुर, मोना ठाकुर, ब्रजमोहन मदनावत, विकास चौहान, रंजित सोलंकी, राहुल चौहान, रजत जादौन, इशू ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, अमित पौरुष, उदय राणा, यश सोलंकी सहित भारी संख्या में क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page