
हाथरस 21 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र के गली भुजियान निवासी भोलाशंकर तेल-रिफाइंड की दुकान करते है। उन्होंने बताया कि बल्केश निवासी विष्णुपुरी और दो अज्ञात साथियों संग दुकान पर आया, कनस्तर तेल बिना पैसे मांगा और पैसे मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया। पड़ोसी जुटने पर सभी धमकाकर भागे। आरोप है कि 18 मार्च की दोपहर बल्केश के साथी फिर आए और चौथ वसूली की मांग करने लगे। पीड़ित ने बताया कि बल्केश लगातार चौथ मांग रहा है। वहीं, भूदेव निवासी भूरापीर व राम निवासी चक्की बाजार से भी मांगी गई। पीड़ित शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।






















