Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 मार्च । कस्बे में ईद-उल-फितर की नमाज अदा होने के बाद ईदगाह परिसर में सामाजिक और राजनीतिक सौहार्द का दृश्य देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कैंप में विधायक प्रदीप चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल की वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, नगर पंचायत के मनोनीत सभासद चंद्रकांत बधौतिया और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल मौजूद रहे। इन सभी ने मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत किया और उन्हें ईद की बधाई दी। लोगों ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा कीं।समाजवादी पार्टी के कैंप में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, जैनुद्दीन चौधरी, रानू सिसोदिया, दिनेश वार्ष्णेय, भगत सिंह और कैलाश ठेनुआ ने मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। समाजवादी पार्टी से विधायक पद के एक अन्य प्रत्याशी चौधरी सत्यवीर सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया और गले मिलकर ईद की बधाई दी। उनके कैंप में सहपऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र यादव और पवन गोस्वामी सहित कई समर्थक उपस्थित थे। जामा मस्जिद पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहिद कुरैशी ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बहुजन समाज पार्टी के कैंप में वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा और उनके सहयोगियों ने भी लोगों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी और तहसीलदार हेमंत चौधरी ने ईदगाह परिसर में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page