
हाथरस 30 मार्च । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बनारसी में संदिग्ध हालात में किशोर की मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन के अनुसार आयूष शर्मा 17 पुत्र पंकज शर्मा निवासी नगला बनारसी रविवार की रात अपने दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद वह घर आकर सो गया। सोमवार की सुबह स्वजन ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। इस पर स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, स्वजन का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।


























