Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 30 मार्च । क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को एक महिला अपने पति के साथ खेत में गेहूं काट रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पति के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page