Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची और महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस से सादाबाद की ओर जा रहे टेंपो के चालक ने केवलगढ़ी गांव के निकट एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे में घायल होने वालों में गोलो पत्नी बादल (निवासी गधापाड़ा, आगरा) और उनकी तीन वर्षीय बेटी नताशा, पिंकी (निवासी बोदला, आगरा), टेंपो चालक हरबंस, दलवीर (निवासी परसोरा, सहपऊ) और सावित्री पत्नी पप्पू (निवासी नाई का नगला, हाथरस) सहित कुल आठ लोग शामिल हैं। पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं और तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page