Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । कुंवरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु हो गई। उसकी गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले। विवाहिता की मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। 24 वर्षीय अर्शी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई। कुछ लोग उसे जिला अस्पताल भी लेकर आए थे, जहां उसकी गर्दन पर चोट के गहरे निशान देखे गए। इसके बाद वे उसे वापस गांव ले गए। सूचना मिलने पर बल्लभगढ़ निवासी मृतका की मां शबाना और मायके पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शबाना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अर्शी की शादी वर्ष 2021 में कुंवरपुर निवासी इरफान से की थी, जो एक टेंपो चालक है। शादी के बाद अर्शी के दो बच्चे भी हुए। शबाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और जेवरात की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान और अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page