Hamara Hathras

Latest News

सासनी 21 मार्च । थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम सीकुर में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में वृद्ध भीमसेन की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित पांच टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों पूरन सिंह और रवेन्द्र सिंह (पुत्रगण वीरेन्द्र सिंह) को ग्राम कोमरी की पुलिया, विजयगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (तीन डंडे और एक दराती) भी बरामद कर ली गई है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को वादिया श्रीमती वीनेश ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी कि उनके ससुर भीमसेन और ननद वर्षा जब खेत पर चारा काट रहे थे, तभी आरोपियों ने बंटवारे को लेकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार कर भीमसेन की हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्राउंड और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से हत्यारोपियों को दबोच लिया। थाना सासनी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार व उनकी टीम द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page