Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मार्च । जनपद के अलीगढ़ रोड पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पहला सड़क हादसा अलीगढ़ रोड स्थित तहसील परिसर के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, शिवम और विवेश नामक दो युवक सुबह जिम से अपनी बाइक द्वारा घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तहसील के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक मोपेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया।

वहीं, दूसरा हादसा अलीगढ़ रोड पर ही तमना गढ़ी के निकट घटित हुआ। यहाँ मलूका नामक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मलूका गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों ही घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page