सादाबाद 20 मार्च । पुलिस ने आज अलविदा जुमा के अवसर पर जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। शनिवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जामा मस्जिद के इमाम समेत मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों-मस्जिदों और ईदगाह के भीतर ही अदा की जाएगी। किसी भी स्थिति में सड़कों या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से एहतियात बरतने और शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चोरी का खुलासा नहीं होने पर आत्मदाह
March 20, 2026
हाथरस ब्लॉक में हुआ गर्भवती महिलाओं की
March 20, 2026
ग्रामीणों की बरसों पुरानी मुराद हुई पूरी,
March 20, 2026
सिकंदराराऊ में अमन-चैन की दुआओं के साथ
March 20, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा
March 20, 2026
हाथरस में तालाब चौराहा ओवरब्रिज के चौड़ीकरण
March 20, 2026
UP-TET 2026 का विज्ञापन जारी, 27 मार्च
March 20, 2026
Weather
Hathras
11:48 pm,
Mar 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























