सादाबाद 20 मार्च । आज दोपहर बाद मौसम साफ होते ही ईद के त्योहार की रौनक बाजारों में साफ नजर आने लगी। धूप निकलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की मौजूदगी से बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए। ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को खरीदारी ने जोर पकड़ लिया। कपड़ों, चूड़ी, जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई। विशेषकर महिलाओं में ईद की खरीदारी को लेकर उत्साह बना रहा। अधिक भीड़ के कारण बाजार में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्य बाजार मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। दुकानदारों ने भी ईद के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं। दुकानों पर नई-नई वैरायटी के कपड़े, डिजाइनर चूड़ियां, आकर्षक फुटवियर और अन्य सामान सजाए गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मौसम साफ होने से खरीदारी में तेजी आई है और अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं, प्रशासन के लिए भी भीड़ और जाम को नियंत्रित करना एक चुनौती बना रहा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईद से पहले बाजारों में उत्साह और रौनक अपने चरम पर है, और सभी लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चोरी का खुलासा नहीं होने पर आत्मदाह
March 20, 2026
हाथरस ब्लॉक में हुआ गर्भवती महिलाओं की
March 20, 2026
ग्रामीणों की बरसों पुरानी मुराद हुई पूरी,
March 20, 2026
सिकंदराराऊ में अमन-चैन की दुआओं के साथ
March 20, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा
March 20, 2026
हाथरस में तालाब चौराहा ओवरब्रिज के चौड़ीकरण
March 20, 2026
UP-TET 2026 का विज्ञापन जारी, 27 मार्च
March 20, 2026
Weather
Hathras
11:56 pm,
Mar 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























