Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । नगर के प्रतिष्ठित मां शारदे मीरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित मां शारदे मीरा म्यूजिकल ग्रुप के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब उनके दो प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं सानवी शर्मा एवं प्रियांक अरोरा ने हाथरस लिटिल चैम्प प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में शानदार प्रदर्शन किया। एकल गायन प्रतियोगिता में सानवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं प्रियांक अरोरा ने तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्षा श्रीमती ललिता उपाध्याय, संस्थान प्रबंधक कुमारी तनीषा जैन, संगीताचार्य श्री दिनेश कुमार कुशवाहा एवं संगीताचार्या कु. बिन्दु गौड़ ने दोनों प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान परिवार ने इस सफलता को अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page