
हाथरस 19 मार्च । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति व ससुराल पक्ष पर 50 हजार रुपये व बुलेट की मांग, मारपीट, गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास और जेठ द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 17 मई 2022 की शादी में 10 लाख खर्च हुए, फिर भी उत्पीड़न सिलसिला जारी रहा। पिता-भाई के हस्तक्षेप पर भी ससुरालजन न माने। स्त्रीधन रखकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
























