Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मार्च । कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी जरैरा के अंतर्गत ग्राम मैंदामई में गुरुवार सुबह रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत लाठी-डंडों और मारपीट तक आ पहुंची। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की महिलाएं और युवतियां घायल हुई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ मात्र तीन हजार रुपये का उधार बताया जा रहा है। पहले पक्ष की मिथलेश देवी पत्नी कप्तान सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुबह करीब 10 बजे उनके पड़ोसियों ने उधार लिए गए तीन हजार रुपयों के विवाद में उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उनके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की गुड्डी देवी पत्नी रमेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी दो पुरुषों और दो महिलाओं ने उनके, उनकी पुत्री कल्पना और देवरानी राजकुमारी के साथ मारपीट की। इस हमले में कल्पना के चेहरे और नाक पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page