Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजनगर में एक महिला के साथ रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने गांव के ही एक नामजद व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम राजनगर निवासी रूमा देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को जब वह अपने पशुओं के बाड़े (घेर) से काम निपटाकर घर की ओर लौट रही थी, तभी गांव के ही एक नामजद व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति बिना किसी कारण के उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब रूमा देवी ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page