Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 मार्च । न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि अक्षपाद गौतम की जयंती गुरुवार को श्री रोशन लाल इंटर कॉलेज में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महर्षि गौतम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य पंडित पवन गौतम द्वारा वैदिक रीति-विधान से हवन संपन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित समाज के लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। जयंती उत्सव के सफल आयोजन में समाजसेवी राम गौतम और सोनू गौतम की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी अवसर पर गौतम सभा सादाबाद के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र गौतम, सुनील गौतम, जितेंद्र गौतम, हेमंत गौतम, नवीन गौतम, बबलू गौतम, अमन गौतम, तरुण गौतम, बॉबी गौतम, श्री निवास गौतम, देवेंद्र गौतम (टोल वाले), संजय गौतम, पवन गौतम, जी.पी. गौतम, राकेश गौतम और मोनू गौतम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महर्षि गौतम के जीवन दर्शन और न्याय शास्त्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page