Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मार्च । बागला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को ‘साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान’ चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छोकर के मार्गदर्शन में दयानतपुर स्थित योग वेदांत आश्रम में आयोजित इस सत्र में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश कुमार (हिंदी विभाग) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ‘साक्षरता और स्वास्थ्य’ के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देने के साथ ही गायत्री मंत्र की महत्ता और उसके आध्यात्मिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। आश्रम में सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए स्वयंसेवक पूजा सारस्वत, जय किशन, बॉबी गौतम, विमल, राहुल, राधा, बबिता, मीनू और रवि ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। शिविर की गतिविधियों का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय कुमार वर्मा और डॉ. ऋषिकान्त द्वारा किया गया। शांत वातावरण में स्वयंसेवकों ने सामुदायिक सेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ा। समाज को जागरूक करने का यह सिलसिला 24 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page