Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 18 मार्च । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने करीम नगर बाग वाली रोड स्थित पानी की टंकी के पास घेराबंदी की। यहाँ सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे अभियुक्त अरमान पुत्र मुन्ना, निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम (सिकंदराराऊ) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1135/- रुपये की नगदी, सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदराराऊ में मु.अ.सं. 167/2026 के तहत धारा 13 (जुआ अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक के साथ उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page