Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मार्च । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगरपालिका हाथरस, नगर पंचायत सासनी और नगर पंचायत मेंडू में मनोनीत किए गए सभासदों का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के माधवकुंज कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का माला, पटका और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मिठाई और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस सम्मान समारोह में भारी उत्साह देखने को मिला। सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त सभासदों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर हाथरस मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक गुप्ता का भी विशेष रूप से भव्य स्वागत किया गया।

इन नवनियुक्त सभासदों का हुआ सम्मान

सम्मानित होने वालों में विवेक गुप्ता, मूलचंद्र वार्ष्णेय, संजय सक्सेना, सुनीता वर्मा, आर.सी. गोला, विपुल लुहाड़िया, दिलीप मित्तल, संजीव अग्रवाल, महेशचंद्र वर्मा, मुंशीराम चटावले, रवि कुशवाह और जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मनोनीत पार्षद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, योगेश सेंगर, स्मृति पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, मंडल महामंत्री विवेक रावत, प्रमोद मदनावत, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी लवकुश शर्मा, पूर्व विस्तारक अंकित गौड़, अनिल जादोन, नंद किशोर दीक्षित, सुरेश चौधरी (सभासद), रजत अग्रवाल, अरुण उपाध्याय, सतीश माहौर, विशेष कर्दम, दीपक माहौर (सभासद) और अर्जुन वाल्मीकि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page