Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मार्च । सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली’ द्वारा जलेसर रोड स्थित मूक-बधिर आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की सदस्यों ने आश्रम में रह रहे मूक-बधिर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान जायंट्स सहेली ग्रुप की सदस्यों ने मूक-बधिर आश्रम की संचालिका श्रीमती बृज बाला जी के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्हें संस्था की ओर से पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह (प्रतीक चिन्ह) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पुनीत कार्य में जायंट्स सहेली ग्रुप की आई.पी.पी. शालिनी वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, डी.ओ.ए. मीनाक्षी शर्मा, डी.ओ.एफ. गुंजन गर्ग, प्रियंवदा गर्ग और शोभा वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहीं। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने कहा कि समाज के इन विशेष बच्चों की सेवा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना ही संस्था का मुख्य ध्येय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page