Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मार्च । वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग उप्र द्वारा संचालित उप्र मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत जल जीव पालन सम्बन्धी गतिविधियों हेतु विद्युत पर राज्य सहायता एवं मत्स्य पालन सम्बन्धी अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक बैंक ऋण मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड हेतु ब्याज पर आर्थिक सहायता से जनपद के मत्स्य पालक / मछुआ परिवारों के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए विभागीय पोर्टल ऑन लाइन आवेदन हेतु दिनांक 18 मार्च 2026 से खोला जा रहा है। विभागीय ऑनलाइन पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पोर्टल पर सीधे अथवा जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी किया जा सकता है। उक्त पोर्टल जनसामान्य हेतु खोला गया है। आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर भी देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कक्ष संख्या 330 विकास भवन हाथरस से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page