Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 मार्च । कस्बे के लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रतिभा, ईशानी, प्रतिज्ञा और हर्षिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह की शुरुआत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में पायल, ईशानी और प्रतिभा ने मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन की यादें भी साझा कीं। समारोह में हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियां बजाईं। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिसोदिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एक विचार को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसी दिशा में निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। अंत में, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आठवीं के छात्रों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आचार्या रश्मि के निर्देशन में आयोजित इस समारोह का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page