Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 मार्च । जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस पहल द्वारा गोवर्धन धाम की एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं ने स्थानीय आश्रम में रह रही बंगाली विधवा माताओं के लिए भोजन एवं उपहार सामग्री का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। यह कार्यक्रम प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य से आश्रम की माताओं के चेहरे पर खुशी देख सभी सदस्याएँ भावुक हो उठीं। इसके उपरांत समूह की सदस्याओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गोवर्धन परिक्रमा भी पूर्ण की और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। परिक्रमा मार्ग स्थित गऊशाला मे गायो के लिये चारे इत्यादि का प्रबंध भी किया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष नीति बर्मन, डीओए ज्योति अग्रवाल के साथ वंदना अग्रवाल, लीना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, स्नेह महेश्वरी, श्वेता गोयल, रेखा बंसल, अर्चना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुमनलता, मीनू, दीक्षा वार्षणेय, संगीता, गीता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, सरिता माहेश्वरी, रेखा, रजनी आंधीवाल, पूनम, संगीता अग्रवाल, सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। संस्था की अध्यक्ष नीति बर्मन ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस पहल सदैव सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page