
हाथरस 17 मार्च । नगर में आगामी 19 मार्च को निकलने वाली भगवान परशुराम की ऐतिहासिक एवं विशाल रथयात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में, नगर भ्रमण के लिए विशेष रूप से निर्मित और जीर्णोद्धार किए गए भव्य रथ का विधि-विधान से पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ आचार्य संजू दीक्षित, आचार्य हरीश दीक्षित और आचार्य गिरिराज किशोर द्वारा रथ को गंगाजल से शुद्ध कर और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पूजन के दौरान रथ पर नवम कलश की प्रतिस्थापना की गई। महासभा के पूर्व अध्यक्षों ने रथ की सुरीर, सिंहासन, घंटियों और तोरणद्वार के प्रतिष्ठापन की क्रियाएं संपन्न कीं। परंपरा के अनुसार, रथ के पहियों के नीचे नींबू रखकर और नारियल तोड़कर रथ को औपचारिक रूप से चलाकर पूजा पूर्ण की गई।
मंत्रोच्चारण के साथ हुआ ध्वजारोहण
शोभा यात्रा के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र शर्मा और महासचिव जय शर्मा ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण के बीच रथ पर ध्वज का आरोहण किया। भगवान परशुराम की आरती के पश्चात सभी उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, डॉ. जितेन्द्र स्वरूप फौजी, बृज मोहन शर्मा, पं. उदयवीर शर्मा, अविनाश चंद्र पचौरी, संजीव उपाध्याय, करन शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, विशाल सारस्वत, डॉ. विकास शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय शर्मा (BBCN), मयंक शर्मा, तरुण शर्मा, उदित शर्मा, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।



























